नशे में धुत होकर युवती पर फब्ब्तियां कसना एक नशेड़ी युवक को काफी महंगा पड़ गया। इस घटना में पहले तो युवती ने शालीनतापूर्वक नशेड़ी को समझाया, परंतु जब इसके बाद भी नशेड़ी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए युवती पर हाथ चला दिया। जिसके बाद युवती ने रौद्र रूप दिखाते हुए बीच सड़क पर चप्पल से नशेड़ी की पिटाई शुरू कर दी। घटना शेखपुरा जिले के चेवाड़ा चौक की है।

भीड़ ने भी की पिटाई

चेवाड़ा चौक के समीप बीच बाजार में युवती द्वारा नशेड़ी की जमकर की जा रही पिटाई के दौरान वहां स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी और फिर नशेड़ी के इस करतूत पर कई लोग भड़क गए। युवती ने जब युवक की पिटाई करनी बंद कर दी तो फिर स्थानीय लोग ने भी नशेड़ी पर अपनी भड़ास निकालते हुए पिटाई करनी शुरू कर दी।

पुलिस ने बचाई युवक जान

घटना की सूचना मिलने पर आई पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद भीड़ से किसी प्रकार युवक की जान बचाई जा सकी। इस घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने उत्पाद विभाग को भी शराब के नशे में युवक के धुत होने की सूचना दी, परंतु विभाग की टीम ने कोई दिलचस्पी लेना मुनासिब नहीं समझा। इस पूरे घटनाक्रम में नशे में धुत होकर फब्बतियां कसने वाला युवक नीरज पासवान चेवाड़ा बाजार में ही मिठाई की दुकान चलाता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *