नारायणपुर : नवगछिया पुलिस जिला नवगछिया एवं खगड़िया जिले के सीमावर्ती क्षेत्र सिंहपुर पश्चिम पंचायत के कछुआ टोला मौजमाबाद दुमुहिया बहियार भमरा के पास गड्ढे में अज्ञात लाश की खबर मिलने से आसपास के इलाके में आग की तरह फैली. जिससे लोगों का भीड़ का जमावड़ा लगा रहा. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भमरा के पास अज्ञात लाश मिलने से सीमा विवाद को लेकर भवानीपुर पुलिस व पसराहा पुलिस उलझ कर प्रशासन परेशान थे.
Total Downloads: 82
मौजमाबाद कछुआ भंवरा किनारे गड्ढे में मिला अज्ञात शव
सीमा विवाद में दो थाने की पुलिस उलझे

सीमा की जानकारी सीओ से मिलने के बाद पसराहा पुलिस शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा. पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए पता करने की पूरी कोशिश करने के वावजूद कुछ नही पता चल पाया.

मृतक को बड़ी बेहरहमी से कत्ल किया गया है. घटना स्थल पर दीवाल पर खून अधिक मात्रा में गिरा है.स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में अपराधि बेखोप होकर इस सुनसान जगहों पर घटना को अंजाम देकर भाग जाते है. मृतक की पहचान नही की गई है. चेहरे पर तेज धारदार हथियार से गोंद कर हत्या की गई है.

