जिले के लखमिनिया रेलवे स्टेशन के पूरब गुमटी के पास तेजी से आ रही कामाख्या एक्सप्रेस डाउन से कटकर तीन लोगों की मौत की खबर है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 83
गुरूवार को अहले सुबह हुए इस हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक तीनों युवक रेलवे ट्रैक पर बैठकर गाना सुन रहे थे कि अचानक ट्रेन आ गई। तीनों तेज गति से आ रही कामाख्या एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। मृतकों में एक शव की शिनाख्त बड़ी बलिया के मसूरचक निवासी स्व. मो. ईशान के पुत्र अहमद के रूप में हुई है।

दो शवों की शिनाख्त नहीं हुई है। तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

