जिला के उजियारपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी की पिटाई करने का मामला सामने आया है। जख्मी हालत में प्रेमी को सदर अस्पताल मर भर्ती कराया गया है। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसका उपचार करते हुए हालत नाजुक देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार चंदौली गांव के रहने वाले देव नारायण दास का अपने दोस्त के घर आना-जाना होता था। इसी क्रम में वह अपने दोस्त की पत्नी देवी से आंख चार कर बैठा। ये प्यार शारीरिक संबंध में बदल गया।

देव कुमार दास मौका पाकर बराबर अपने दोस्त के घर जाकर महिला से प्यार मोहब्बत भरी बातें करता था। यह बात महिला के परिवार वालों को नागवार गुजरता था। परिवार वालों ने काफी मना किया। लेकिन दोनों मानने को तैयार नहीं हुए।

बीती शाम में महिला ने देवनारायण दास अपने घर पर बुलाया। रात के अंधेरे में दोनों को आपत्तिजनक हालत में महिला के ससुराल के लोगों ने देख लिया। इसके बाद सभी एकजुट होकर देवनारायण दास को जमकर पिटाई करके रात भर अपने घर में ही बंधक बनाकर रख दिया।

सबेरे इसकी सूचना देवनारायण के परिजनों को दी गयी। सूचना दिए जाने पर परिजन जब मौके पर पहुंचे तो देवनारायण को जख्मी हालत में देखकर तुरन्त ही उसे उठाकर समस्तीपुर सदर अस्पताल लाये। वहीं प्यार में पागल प्रेमिका भी अपने बच्चे को छोड़कर देवनारायण के साथ अस्पताल पहुंच गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *