भागलपुर। सोशल साइट फेसबुक पर युवती की आइडी हैक कर उस पर अश्लील पोस्ट डालकर बदनाम करने का मामला बुधवार को कोतवाली इलाके में प्रकाश में आया है। पीड़ित युवती ने अपनी शिकायत कोतवाली थाने में की है। इंस्पेक्टर सह थानेदार केदारनाथ सिंह ने बताया कि युवती के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एक संदिग्ध के बारे में जानकारी मिली हैके

डरी-सहमी युवती, मां के साथ पहुंची थाने

दोपहर में डरी, सहमी हुई युवती अपनी मां के साथ थाने पहुंची। उसने थानेदार को आवेदन देते हुए अपनी व्यथा सुनाई। उसने कहा सुबह अचानक से रिश्तेदारों का उसे फोन आना शुरू हो गया। वे लोग फेसबुक के बारे में कह रहे थे कि कितना घटिया पोस्ट तुम की है। उसे जल्द हटाओ। यह सुनते ही वह हक्की बक्की रह गयी। डरी-सहमी वह अपने एक रिश्तेदार के पास पहुंची तो उसने वह पोस्ट उसे दिखाई। युवती का कहना है कि उसका मोबाइल दो दिनों से खराब है। इस कारण वह फेसबुक नहीं चला पा रही है। इसी का फायदा उठाकर किसी ने आइडी हैक कर अश्लील पोस्ट में सभी रिश्तेदारों को टैग कर दिया है।

पुलिस की मदद से आइडी हो पाई रिकवर

युवती की शिकायत सुनकर कोतवाली इंस्पेक्टर ने प्राथमिकी दर्ज कर युवती को आरोपित पर कार्रवाई का भरोसा दिया। मगर युवती ने कहा कि उसकी आइडी नहीं खुल रही है। इस कारण आइडी हैक करने वाला व्यक्ति कुछ और गलत ना कर दे। इस बात पर पुलिस भी आइडी को रिकवर करने की कोशिश करने लगी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवती की हैक आइडी को पुलिस ने रिकवर कर लिया। यह देख युवती को हिम्मत आइ और उसने थानेदार से हर हाल में आरोपित व्यक्ति पर कार्रवाई करने की बात कही। वहीं आइडी रिकवर होने के बाद युवती ने एक पोस्ट किया जिसमें उसने पूरी घटना बताते हुए लिखा कि हैकरों ने उसके आइडी से गलत पोस्ट की थी।

करीबी का है हाथ

पुलिस की आशंका है कि युवती के किसी करीबी ने ही उसके फेसबुक से छेड़छाड़ कर ऐसी हरकत की है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद चार संदिग्धों की पहचान पुलिस ने की है। चार में से पुलिस ने एक नाम चिन्हित कर लिया है। जिसने इस तरह का कृत्य किया है। आइडी रिकवर होने के बाद युवती ने राहत की सांस ली है।

सोशल साइट का करें प्रयोग मगर इन बातों से करें परहेज

1. अपनी आइडी और पासवर्ड किसी से भी कतई शेयर ना करें।

2. सोशल साइट पर अपनी कोई भी निजी जानकारी या डिटेल शेयर ना करें।

3. अपने मोबाइल नंबर समेत अन्य डिटेल को भी हाइड करके रखें

4. अनचाहे फ्रैंड रिक्वेस्ट को बिल्कुल एक्सेप्ट ना करें।

5. अपनी निजी फोटो को शेयर करने से बचें।

6. निजी फोटो यदि शेयर करें तो डाउनलोड नहीं हो ऑप्सन को एक्टिव कर दें।

7. यदि आइडी हैक कर ली गई है, इसकी तत्काल सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन को लिखित शिकायत करें।

8. यदि आइडी हैक कर अश्लील या आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे हैं तो तत्काल दूसरे पोस्ट से उसकी स्क्रीन शार्ट लेकर रखें।

9. अपने मोबाइल या कंप्यूटर में आइडी खोलकर ना छोड़े, प्रयोग करने के बाद उसे लॉग आउट कर रखें

10. यदि कोई बार बार गलत पोस्ट में टैग कर रहा है तो उसकी रिपोर्ट करें।

11. यदि आइडी हैक कर गलत व अश्लील पोस्ट किया गया है तो इसकी जानकारी अपने अभिभावकों को दें।

12. इस स्थिति में कभी भी शिकायत करने से परहेज नहीं करें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *