जिले में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. अपराधी खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहें हैं. शुक्रवार को एक युवक को दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी. इससे इलाके में दहशत मच गया है.
Total Downloads: 360
घटना नगर थाना क्षेत्र के विश्वनाथ नगर मोहल्ले की है. यहां दुकान बंद कर घर जा रहे दुकानदार वंसत राजा को दो बाइक सवार अपराधियों ने घर के पास गोली मारकर घायल कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया.

पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस की जख्मी युवक पर पड़ी नजर, गोली मार फरार हुए थे बदमाश
परिजनों के मुताबिक वंसत राज का किसी से भी कोई लड़ाई नहीं हुई थी, हालांकि वसंत राज का अपने मकान मालिक से मकान खाली करने को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. फिलहाल नगर थाना पुलिस सभी पहलुओं कि जांच पड़ताल कर रही है.

जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. बदमाश ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. पुलिस और प्रशासन मूकदर्शक बनी बैठी है.

