नवगछिया : जाह्नवी चौक से इस्माइलपुर के बीच एक जगह पर 80 मीटर तक बांध बन जाने के कारण अब तक इस्माइलपुर के चार पंचायतों में बाढ़ का पानी नहीं घुस पाया है. जब की सर्वविदित है कि 1 वर्ष में इस्माइलपुर प्रखंड के 4 पंचायत 3 माह बाढ़ प्रभावित रहते थे. इस्माइलपुर प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय को भी बाढ़ के समय में नवगछिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में शिफ्ट किया जाता था लेकिन अभी तक इस तरह की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है

जाह्नवी चौक से इस्लाइलपुर के बीच 80 मीटर तक बांध बन जाने से अब तक इस्माइलपुर में नहीं घुसा गंगा का पानी

– लोग करने लगे हैं बांध को मजबूत करने की मांग

– पूरे वर्ष में इस्माइलपुर के चार पंचायतों में तीन माह तक लोग हो जाते थे बाढ़ प्रभावित

उम्मीद है कि आए दिन भी इस्माइलपुर में इस बार बाढ़ नहीं आएगी. इस कारण इस्माइलपुर के लोगों ने इस बार राहत की सांस ली है. लोगों ने मांग किया है कि 80 मीटर पर बनाए गए बांध को जल संसाधन विभाग स्तर से कार्य कर और ज्यादा मजबूत किया जाए जिससे उन लोगों को बाढ़ की समस्या से स्थाई निदान मिल सके.

कहते हैं जिला पार्षद

इस्माइलपुर के जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल ने कहा कि इस बार पदाधिकारियों और जल संसाधन विभाग से उक्त बांध को बांधने की मांग की गई थी लेकिन पदाधिकारियों के आदेश के बावजूद भी बांध को नहीं बांधा गया तो जन सहयोग से बांध को बांध दिया गया जिसका नतीजा सामने है कि इस बार इस्माइलपुर में अब तक एक बूंद भी पानी नहीं है. जिला पार्षद ने कहा कि बांध को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों को तत्काल कार्य करने की मांग की गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil