नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के तीन टंगा दियारा दक्षिण पंचायत के गंगा नदी के घाट पर रक्षाबंधन के मौके पर अपने पिता के साथ गंगा स्नान करने गए आठ वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई. मौत के शिकार हुए बालक की पहचान तिनटंगा दियारा दक्षिण पंचायत के सिमरिया गांव निवासी जमादार मंडल के पुत्र सचिन कुमार के रूप में की गई है. मिली जानकारी अनुसार सचिन अपने पिता जमादार मंडल के साथ में सुबह गंगा स्नान के लिए गंगा नदी केघाट पर गए थे.

बालक अपने पिता के साथ नदी में स्नान कर रहा था. इसी दौरान तेज करंट की चपेट में आने से डूब गया. पिता द्वारा उसे बचाने का काफी प्रयास किया गया मगर तब तक वह गहरे पानी में चला गया था. घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना रंगरा थाना अध्यक्ष जवाहर लाल सिंह एवं रंगरा अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार ग्राम को दी. सूचना मिलते ही रंगरा थाना अध्यक्ष जवाहरलाल सिंह एवं रंगरा अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार राम अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोर की मदद से डुबे बालक के शव को खोजने का प्रयास किया गया.

मगर काफी मशक्कत के बावजूद भी गंगा नदी से शव को नहीं निकाला जा सका. वहीं दूसरी ओर अंचलाधिकारी, रंगरा चौक के द्वारा एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई. मगर एसडीआरएफ की टीम सुल्तान गंज स्थित श्रावणी मेले में व्यस्त रहने के कारण शाम तक घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई थी.

एसडीआरएफ की टीम के सोमवार की सुबह तक आने की संभावना जताई जा रही है. वही घटना पर मुखिया भोला मंडल ने गहरा दुख व्यक्त किया है और परिजनों को सांत्वना दी है. वही इस बाबत रंगरा अंचलाधिकारी ने बताया कि शव की खोज के लिए प्रयास जारी है. शव मिलने के बाद परिजनों को सरकार द्वारा निर्धारित योजना के तहत आर्थिक मदद दी जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *