प्रखंड के बीरबन्ना गांव में मंगलवार की रात 28 वर्षीया विवाहिता रानी देवी को दहेज में बाइक के लिए पति ने जहर देकर मार डाला है। पुलिस ने महिला के पति उदय मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। पति पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई भी होती थी। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। बुधवार की सुबह भवानीपुर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है।

शव को छिपाने के लिए रात में पन्नी में समेट कर बगल के बगीचे में रखा गया था। महिला का मायके गोपालपुर थाना का अजमा गांव है। आठ साल पहले हुई थी शादी, पति- पत्नी में अक्सर होता था झगड़ा पिता श्यामदेव राय ने बताया कि दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर बेटी को बराबर परेशान किया जाता था। पिता ने दामाद के खिलाफ दहेज हत्या का केस किया है। महिला की शादी आठ साल पहले हुई थी।

ग्रामीणों व मायके वालों ने बताया कि उदय का किसी महिला से प्रेम था। जिसको लेकर पत्नी से बराबर लड़ाई होते रहती थी। महिला अपने पीछे दो पुत्र शुभम एवं शिवम को छोड़ गई। उदय ने बताया कि मायके वाले को पत्नी की मौत की सूचना रात में ही हमने दी थी ससुर ने घर आकर उसे पीटना शुरू किया तो ग्रामीण ने उसे बचाया। थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी उदय की मां ने बताया कि दो दिनों से आपसी लड़ाई में बहू ने खाना नहीं खाया था। वो पथरी की दवाई खा रही थी। रात में चार गोली खाने पर महिला की परेशानी बढ़ गई ।इलाज के लिए मधुरापुर के निजी क्लीनिक ले गये लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।मायके वाले को इसकी सूचना दी गई । डर से महिला का ससुर एक साल के पोते शिवम को लेकर भाग गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *