नवगछिया – गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र के गोसाईगावं में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हर्ष उल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई. इस अवसर पर संध्या जागरण का आयोजन किया गया . जन्माष्टमी के अवसर पर लोगों में खासकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया.
Total Downloads: 344
इस अवसर पर पूजा पंडालों में जगह जगह बजने वाले कृष्ण भजन से सारा वातावरण भक्ति मय हो गया. व्रतधारी युवक -युवतियों एवं महिलाओं द्वारा गंगा स्नान के बाद विधिविधानपूर्वक बेलपत्र एवं पुष्प से पूजा अर्चना की गई.

शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान कृष्ण का बेलपत्र में ही निवास स्थान है. इसलिए बेलपत्र का जन्माष्टमी के त्यौहार में काफी महत्व है. आज सोमवार की मध्य रात्रि में भगवान कृष्ण का जन्म होना बताया जाता है और अगले मंगलवार को प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा.

