बिहपुर परखंड स्थित खानका – ए – आलिया फरिदिया मोहब्बतिया में सुफी संत हजरत शैयदना मोहब्बत शाह फरीदी रहमतुललाह अलैह व हजरत सैयदना अलैहदाद शाह फरीदी रहमतुललाह अलैह का दो दिवसीय उर्स ए पाक ( पुण्य तिथि )7 सितंबर दिन शुक्रवार को शुरू होगा! इसके लिए खानका मे अभी से तैयारी शुरू हो गयी है!

खानका के सज्जादा नशीं हजरत बाबू अली कौनैन खॉ फरीदी एवं नायब सज्जादा नशीं हजरत मौलाना बाबू अली शबबर खाँ फरीदी ने कहा कि सात सितंबर को सुबह मे कुरान खानी, शाम को मगरीब की नमाज के बाद खानकाही झंडा फहराया जायेगा! इसके बाद शानदार जलसा का आगाज होगा!

जिसमें बाहर के उलमा – ए – कराम व शायरे इस्लाम शिरकत करेंगे! उनहोंने कहाकि इसके बाद मजार – ए – शरीफ पर चादर पोशी , गुल पोशी व नियाज फातिहा सज्जादा नशीं के हाथो होगा! फिर उसके बाद आम लोगो के बीच लंगर तकशीम किया जायेगा! बही 8 सितंबर की सुबह सात से नौ बजे तक पैगम्बर मोहम्मद मुस्तफा सललाहो बसललम के पविञ मुए मुबारक की जियारत आम लोगो व जायरीन मुरीदीन ( शिष्य ) को कराई जायेगी! इस मौके पर महफिल – ए – शमा व शानदार कबबाली आदि का आयोजन होगा!

बता दें कि इस उर्स ए पाक मे भागलपुर समेत देश के कई राज्य से अकीदतमंद एवं जायरीन मुरीदीन शिष्य बडी संख्या मे यहॉ पहुचतें है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *