बिहार के सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र स्थित बसहा पंचायत के बिसनपुर गांव में एक 14 वर्षीय लड़की की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतिका के पिता ने दो पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के आवेदन के आलोक में पिपरा थाना पुलिस ने कांड दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतिका के पिता ने कहा है कि पड़ोसी जंगबहादुर यादव और उसके पुत्र सुभाष यादव बार-बार मेरी बेटी पर ताना मारते थे और गाली-गलौज करते थे। इसी बात को लेकर दोनों पड़ोसियों में विवाद था। मौका पाकर दोनों ने रंजन कुमारी को बुरी तरह पीटा, जिससे वह जख्मी हो गई। जख्मी हालत में परिजन उसे सदर अस्पताल सुपौल ले गए।

बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे बाहर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने जख्मी को सहरसा एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीन दिनों तक इलाज करने के बाद परिजन रुपए के अभाव में लड़की को लेकर वापस घर आ गए, जहां मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

पैसे के अभाव में पिता नहीं करा सके बेटी का इलाज

सदर अस्पताल से रेफर करने के बाद मृतिका का उसके परिजनों ने सहरसा के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां तीन दिनों तक उसका चिकित्सकों की देख-रेख में इलाज चला। परिजनों ने बताया कि निजी अस्पताल में इलाज का खर्च इतना था कि वे लोग रंजन को अपने घर वापस लेकर आ गए। मंगलवार की सुबह लड़की ने दम तोड़ दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *