भागलपुर| टीएमबीयू के रजिस्ट्रार कर्नल अरुण कुमार सिंह ने रविवार को परीक्षा विभाग के औचक निरीक्षण में एक कर्मचारी का मोबाइल फोन छीन लिया। कर्मचारी काम के समय फोन पर गाना सुन रहा था। रजिस्ट्रार ने उसका फोन परीक्षा नियंत्रक को सौंप दिया और कर्मचारी को फटकार लगाते हुए दोबारा ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी।
Total Downloads: 182
रजिस्ट्रार को बार-बार शिकायत मिल रही थी कि परीक्षा विभाग के कर्मचारी समय से नहीं आते हैं। लंच आवर से पहले बाहर जाते और देर से लौटते हैं। काम के समय फोन पर गाना सुनते हैं और बातें करते रहते हैं। विभिन्न परीक्षाओं के रिजल्ट के लिए टेबुलेशन का काम विवि में रविवार को भी होता रहा। प्रतिकुलपति, रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक छुट्टी के बाद भी विवि पहुंचे थे। इसी बीच रजिस्ट्रार ने औचक निरीक्षण कर कर्मचारी को पकड़ा।


