नवगछिया की बेटी जया कुमारी ने बिहार राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता 2018 में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जया कुमारी नवगछिया बाजार स्थित रूंगटा बालिका उच्च विद्यालय की 11वीं की छात्रा है।

उसने पटना में गुरुवार को हुए एकल शास्त्रीय नृत्य में भाग लेकर अपने शानदार प्रदर्शन से बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त कर नवगछिया का नाम रोशन किया है। जया कुमारी के साथ ट्रेनर के रूप में शिक्षिका प्रगति कुमारी भी पटना गई हुई थीं।

जया ने बताया कि उसे कला की क्षेत्र में जाने की प्रेरणा मां पिता के अलावा शिक्षिका रीना गुप्ता का भरपूर सहयोग मिला है। इसके पूर्व में भी रूंगटा बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाया था। जया की सफलता पर पार्षद चम्पा देवी शिक्षिका रीना गुप्ता व मुकेश राणा ने बधाई दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *