नवगछिया : कुमार स्मृति, धनतेरस आज सोमवार को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन किसी भी सामग्री की खरीदारी शुभ मानी जाती है। खासकर धातु व आभूषण की खरीद का महत्व है। इस दिन सुबह से लेकर रात 12 बजे तक खरीदारी के लिए शुभ मुहुर्त है।

ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि धन्वंतरी व मां लक्ष्मी की पूजा भी लोग सुबह से लेकर रात तक कर सकते हैं। हालांकि चार अति विशिष्ट शुभ मुहूर्त भी है। प्रात: 7.26 से लेकर 9.43 बजे, दोपहर 1.43 से 3.05 बजे, शाम 6.15 से 8.07 बजे तथा रात 12.38 से 2. 54 बजे तक पूजा की जा सकती है।

बूढ़ानाथ मंदिर के पुजारी पंडित भूपेश मिश्रा ने कहा कि इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरी अपने साथ अमृत कलश और आयुर्वेद लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए धनतेरस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिन पूजन करने से धन की वृद्धि होती है। धनतेरस पर सोना-चांदी, रत्न, धातु, यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं, भूमि, वाहन, मकान इत्यादि खरीदना भी लाभकारी होता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *