भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नलिनी कांत झा का दिल का दौरा पड़ने से सोमवार को निधन हो गया. सुबह ही अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. प्रो नलिनी कांत झा के असमय निधन से पत्नी सरोज झा का रो-रो कर बुरा हाल है.

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नलिनी कांत झा का निधन सोमवार को भागलपुर के तिलकामांझी स्थित मेडिका अस्पताल में दिन के 12 बजकर पांच मिनट पर दिल का दौरा पड़ने से हो गया. सोमवार की सुबह ही कुलपति आवास पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी.

आनन-फानन में विवि के पदाधिकारी उन्हें मेडिका अस्पताल ले गये और इलाज के लिए भर्ती कराया. लेकिन, उन्हें बचाया नहीं जा सका. घटना की सूचना मिलते ही विवि के तमाम अधिकारी और कर्मचारी अस्पताल पहुंच गये हैं. प्रो नलिनी कांत झा के दो पुत्र और एक पुत्री हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *