नवगछिया : नवगछिया बाजार के विषहरी स्थान रोड के पास धनतेरस की खरीददारी करने आये वृद्ध की हृदयगति रूकने से मौत हो गयी. मृत वृद्ध नवगछिया के तेतरी निवासी चंद्रदेव पोद्दार 60 हैं. जानकारी मिली है कि वृद्ध खरीदारी करने दुकान जा रही रहे थे कि वे रास्ते में एका एक गिर गये.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 115
वृद्ध के गिरते ही आस पास के लोगों ने उन्हें सहारा दे कर उठाया लेकिन कुछ मिनट बाद ही उनकी सांसे रूक गयी थी. स्थानीय लोगों ने त्तकाल वृद्ध को अस्पताल ले कर गये जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत बताया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन शव को लेकर तेतरी पहुंचे. वृद्ध की अकस्मात मौत पर उनके परिजन गहरे सदमे में हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

