नवगछिया अनुमंडल के बिहपुर, रंगरा, खरीक, नारायणपुर, नवगछिया, गोपालपुर व इस्माइलपुर प्रखंडों में काली पूजा और दीपावली हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर व पूजा पंडालों में मां की पूजा-अर्चना की और आशीष लिए। इसके बाद बिहपुर के जमालपुर पंचायत के वार्ड 9 में स्थापित वामकाली की प्रतिमा का विसर्जन थाना घाट पर किया गया। इसके बाद ब्रहामण टोला, मंडल टोला, कसेरी टोला, रेलवे कॉलोनी में स्थापित मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। जुलुस में करीब 50 हजार श्रद्धालु शामिल हुए।
Total Downloads: 113
इससे पूर्व महिलाओं ने मैया का खोइंछा भरा और आशीर्वाद ली। गुरुवार के दिन भि प्रखंड के झ़ंडापुर कुंवर टोला ,जयरामपुर ,औलियाबाद पुरानी काली, अमरपुर समेत अन्य जगह के प्रतिमा का विसर्जन अन्य घाटों पर किया गया वहीं खरीक के रामगढ़ में स्थापित वाम काली की प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार को कलबलिया धार किया गया। इस दौरान मैया के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा। विसर्जन के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खरीक थाने के एफआई माधव यादव जवानों के साथ मुस्तैद थे।

मधुरापुर बाजार में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन आज होगा
प्रखंड के बीरबन्ना काली मंदिर में स्थापित काली प्रतिमा का विसर्जन मजिस्ट्रेट व पुलिस की मौजूदगी में हुआ। वहीं मधुरापुर बाजार के बमकाली व काली मंदिर की प्रतिमा शुक्रवार को विसर्जित होगी।
बिहपुर में विसर्जन के दौरान युवाओं ने दिखाए करतब
बिहपुर में स्थापित वाम काली की प्रतिमा को विसर्जन के लिए लेकर जाते श्रद्धालु।
सांसद बुलो मंडल ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में टेका मत्था
रंगरा के भवानीपुर में दक्षिणेश्वर काली मंदिर में सांसद बुलो मंडल ने माथा टेका। उन्होंने कहा कि भवानीपुर की माता बड़ी शक्तिशाली है। सांसद प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती ने सांसद, जिलाध्यक्ष डॉ. तिरुपतिनाथ यादव व प्रदेश युवा राजद प्रवक्ता अरुण यादव को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

