भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के अपर रोड निवासी डॉ. अशोक कुमार सिंह एवं भाजपा नेत्री मीना सिंह के छोटे बेटे मनन सिंह (37 वर्ष) की गोली मारकर बदमाशों ने रविवार देर रात कर दी। घटनास्थल से एक बाइक, तीन खोखा और तीन सौ रुपये बरामद किये गये। मनन सिंह डेढ़ माह पहले जेल से छूटा था। पुलिस छह युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक को कनपटी, आंख एवं छाती में गोली मारी गयी है। घटनास्थल पर युवक (मृतक) के हाथ में रुपये मिला है। वह एक माह पहले जेल से छूटा था। उसके विरुद्ध बिहार के कई थानों के अलावे दूसरे राज्य एवं रेल थाने में भी लूट, आर्म्स, हत्या, डकैती आदि के मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक परिवार के किसी ने आवेदन नहीं दिया है। घटनास्थल पर मिली बाइक के मालिक कृष्णगढ़ निवासी डब्लू मंडल सहित छह लोगों को थाने पर लाकर पूछताछ की जा रही है।

नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली
पूछताछ में डब्ल्यू मंडल ने बताया कि वार्ड 14 स्थित प्राथमिक विद्यालय कोयरी टोला के पास खेले जा रहे जुआ के दौरान नकाबपोश बदमाशों ने आकर मनन की गोली मारकर हत्या कर दी और भाग गया। वहीं स्थानीय लोग कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। बस इतना कह रहे हैं कि रात में मैच चल रहा था। लोग गोली की आवाज को पटाखे की आवाज समझ बैठे।

इधर, लोगो की मानें तो कुछ दिनों से डब्ल्यू उसे (मनन को) घर से लाने और ले जाने का काम करता था। घटना के पूर्व उसके साथ-साथ कुछ अन्य व्यक्ति जुए के अड्डे पर उसे बुलाकर ले गये थे। कुछ देर बाद हत्या कर दी गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *