नवगछिया : स्वामी आगमानंद महाराज के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय विशेष पूजन गुरुवार से नगरह-बैसी के मां काली मंदिर और शिवशक्ति योगपीठ, लक्ष्मीपुर रोड नवगछिया में होने जा रहा है। गुरुवार को एक दिवसीय विशेष पूजन काली मंदिर में होगा। वहीं शिवशक्ति योगपीठ में दो दिवसीय कार्यक्रम शुक्रवार व शनिवार को होगा। इसमें बाहर के भी साधु-संत शामिल होंगे।
Total Downloads: 113
काली मंदिर में सुबह पांच बजे मंगल आरती का आयोजन किया जायेगा। सुबह छह से सात बजे तक वेद, उपनिषद व सूक्त का पाठ होगा। सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक माता का षोडशोपचार पूजन, सामूहिक दुर्गापाठ, दर्शन व हवन का कार्यक्रम होगा। संध्या छह से सात बजे तक स्वामी आगमानंद जी महाराज लोगों को आशीर्वचन देंगे।

शिवशक्ति योगपीठ में सुबह पांच-सात बजे मंगलपाठ व वेद आदि पाठ का आयोजन होगा। सुबह सात से 10 बजे के बीच सर्व देवता पूजन व आरती का कार्यक्रम है। सुबह 10 से रात्रि आठ बजे तक गणेश-विष्णु-शिव-दुर्गा-सूर्य सहस्रनाम (श्लोकात्मक एवं मंत्रात्मक) पाठ-परायण होगा।
योगपीठ में शनिवार को दीक्षा कार्यक्रम
योगपीठ में शनिवार को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक दीक्षा एवं रुद्राभिषेक का कार्यक्रम होगा। दोपहर 12 से दो बजे तक हवन। दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक भजन व प्रवचन होगा। रात्रि सात से आठ बजे तक स्वामी आगमानंद जी भक्तों को आशीर्वचन देंगे।

