तिलकामांझी थाना क्षेत्र के मुंदीचक मोहल्ला स्थित जानकी प्रसाद लेन में मंगलवार रात आपसी विवाद के कारण राजा साह नामक बदमाश ने पुरुषोत्तम साह के घर पर बम विस्फोट कर दिया। घटना के समय घर के लोग सोये हुए थे। विस्फोट से दरवाजे पर लगा स्विच बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गया।
Total Downloads: 116
तिलकामांझी पुलिस ने घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि वादी और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी राजा साह मोहल्ले में घूम-घूमकर सबक सिखाने की धमकी दे रहा था। रात में अचानक विस्फोट होने पर पुरुषोत्तम साह को भागते हुए देखा। वादी का दावा है कि राजा साह ने ही विस्फोट कर दहशत फैलाने की कोशिश की।

हालांकि घटना में परिवार के कोई भी लोग घायल नहीं हुए हैं। सूचना मिलने पर तिलकामांझी थाना प्रभारी संजय कुमार सत्यार्थी और गश्ती दल मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि घटना के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

