नवगछिया : चिकित्सक की पिटाई के विरोध में नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में लगातार तीसरे दिन भी ओपीडी सेवा बाधित रहने से मरीजों को घोर परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है. लगातार 3 दिनों से ओपीडी सेवा के बाधित रहने से अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को बिना इलाज कराएं वापस घर लौटना पड़ रहा है. प्रतिदिन अनुमंडल अस्पताल में सैकड़ों मरीज इलाज कराने आते हैं. ओपीडी सेवा बंद होने के कारण मरीज बिना इलाज कराए उन्हें वापस घर लौट जा रहे

– ओपीडी सेवा लगातार तीन दिनों से बाधित रहने से मरीज परेशान

– निजी अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर है मरीज

ओपीडी सेवा बंद होने के कारण बहुत से मरीज को निजी अस्पताल में जाकर इलाज करा रहे हैं. मालूम हो कि नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में दो शिफ्ट में ओपीडी सेवा संचालित होती थी. दोनों शिफ्ट में प्रतिदिन 700 से 800 मरीजों का ओपीडी में इलाज होता था. ओपीडी सेवा बाधित रहने के कारण रोजाना बिना इलाज के मरीन निराश होकर घर लौट रहे. हालांकि अनुमंडल अस्पताल में आपातकालीन सेवा चालू स्थिति में है. घटना दुर्घटना में घायल हुए मरीजों का इलाज किया जा रहा है.

शुक्रवार को इमरजेंसी सेवा डॉ ज्योतिष ना झा एवं डॉ मुरारी पोद्दार ड्यूटी पर मौजूद थे. जिसकी देखरेख में आपातकालीन मरीजों का इलाज किया जा रहा था. मालूम हो कि नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में नवगछिया प्रखंड सहित रंगरा, गोपालपुर, इस्माइलपुर, ढोलबज्जा, कदवा, खरीक, बिहपुर एवं नारायणपुर क्षेत्र के मरीज इलाज के लिए आते हैं. ओपीडी सेवा बाधित रहने के कारण सुदूर देहात से आने वाले मरीज को बिना इलाज के वापस घर लौटना पड़ रहा है. वहीं निजी अस्पताल में इलाज कराने से मरीजों का आर्थिक रूप से दोहन भी हो रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *