नवगछिया  : नवगछिया अनुमंडल के 46वे स्थापना दिवस समारोह का शनिवार को पूरी भव्यता के साथ आगाज किया गया. स्थापना दिवस कार्यक्रम में सुबह से संध्या छह बजे तक सांस्कृतिक, लोक नृत्य, लोक गायन, कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सात बजे प्रभात फेरी से हुई. सुबह सात बजे नवगछिया एसपी निधि रानी, एसडीओ मुकेश कुमार ने नवगछिया अनुमंडल कार्यालय से प्रभात फेरी कार्य कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई. इसके बाद दोनों पदाधिकारी मशाल लेकर प्रभात फेरी कार्यक्रम की अगुवाई की.

नवगछिया अनुमंडल कार्यालय से निकल कर प्रभात फेरी गौशाला रोड होते हुए मेन रोड होकर नवगछिया स्टेशन पहुंची. जहां प्रभात फेरी कार्यक्रम संपन्न हुआ. वही 11 बजे कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि नवगछिया एसपी निधि रानी, एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, डीसीएलआर परमानंद साह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति कुमारी, समाजसेवी अजय कुमार रुंगटा, रामकुमार साहू, प्रवीण कुमार भगत, वीरेंद्र सिंह, शिवकुमार पंसारी, सत्येंद्र नारायण चौधरी कौशल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

,, विकास के पथ पर अग्रसर है नवगछिया

– नवगछिया को मिलेगा जिले का दर्जा : एसडीओ

दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि नवगछिया अनुमंडल की स्थापना 46 वर्ष पूर्व की गई थी. अनुमंडल स्थापना दिवस को जिला स्थापना दिवस कार्यक्रम की तरह नहीं मनाया जाता है. लेकिन नवगछिया अनुमंडल स्थापना दिवस को भव्यता के साथ मनाने का इस लिए निर्णय लिया ताकि यह एक नई परंपरा की शुरुआत हो सके. इसके साथ नवगछिया के सभी जनप्रतिनिधियों एवं सभी राजनीतिक दलों की मांगे रही है कि नवगछिया को पूर्ण जिला का दर्जा मिले. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जल्द ही नवगछिया को पूर्ण जिले का दर्जा प्राप्त होगा. जब नवगछिया को पूर्ण जिले का दर्जा मिलेगा यहां के लोगों की काफी परेशानी कम होगी. छोटी छोटी समस्यों को लेकर आज लोगों को भागलपुर जाना पड़ता है उस परेशानी से निजात मिलेगी. उन्होंने कहा कि इसका अंदाजा तब लगाया जा सकता है जब विक्रमशिला पुल नहीं था.

उस समय नवगछिया के लोगों को भागलपुर जाने में कितनी परेशानी होती होगी. एसडीओ ने कहा कि अनुमंडल स्थापना के बाद नवगछिया दिन प्रतिदिन विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है. वर्तमान में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा विकास की कई योजनाएं चला रखी है उस योजनाओं की झलक अब धरातल पर दिखने लगी है. एसडीओ ने कहा कि नवगछिया अनुमंडल गंगा और कोसी नदी के मध्य है. अनुमकण्डल का लोकमानपुर, दुधैला गांव जहां आने जाने का रास्ता नहीं है. उन गांव में अब बिजली जल रही है. सात निश्चय योजना के तहत पंचायत में विकास कार्य चल रहा है. गांव में शुद्ध पेयजल, पक्की सड़क बन रही है. स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर शौचालय का निर्माण हो रहा है. एसडीओ ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नवगछिया अनुमंडल का तीन प्रखंड ओडीएफ घोषित हो चुका है. अनुमंडल कआ इस्माईलपुर व गोपालपुर प्रखंड ओडीएफ होने की स्थिति में है जल्द ही दोनों प्रखंड को ओडीएफ घोषित किया जाएगा. अनुमंडल में एक नगर पंचायत भी है जो पूर्व में ओडीएफ घोषित हो चुका है.

जाम से शहर को मिलेगी मुक्ति

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि नवगछिया पुराना शहर है. यहां जाम की समस्या है जिसके समाधान को लेकर प्रशासन स्तर से पहल लगातार किया जा रहा है. एसडीओ ने कहा कि सड़क पर दुकाने लगने के कारण, वाहनों की पार्किंग नहीं होने, सब्जी मंडी का निर्धारित जगह नही होने के कारण जाम लगती हैं. उन्होंने कहा कि अगर नगर वासी चाहे की अपनी दुकान दुकान में ही लगाए सड़क पर नहीं लगाए तो आधी समस्या का वहीं पर समाधान हो जाएगा. उन्होंने कहा कि नवगछिया शहर को जाम से मुक्त करने के लिए नवगछिया नगर पंचायत कार्यालय के पीछे से होते हुए शहर के बाहर से एक बाईपास का प्रस्ताव भेजा है.

जिससे जाम की समस्या पर काफी नियंत्रण होगा. जिनको शहर में प्रवेश नहीं करना है वे लोग बाहर से ही निकल जाएंगे. विक्रमशिला पुल पहुच पथ पर जाम लगने की स्थिति में लोग तेतरी जहान्वी 14 नवर सड़क से होकर जाते हैं. एसडीओ ने कहा कि सड़क सकड़ी होने के कारण इस सड़क में भी जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित होता है. इसको लेकर तेतरी जहान्वी चौक 14 नंबर सड़क के चौड़ीकरण को लेकर जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *