नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत के वार्ड 18 में नवगछिया शिव शिष्य परिवार द्वारा आओ चलो शिव की ओर एवं बेटी है तो सृजन है बेटी है तो कल है. विषय पर एक दिवसीय परिचर्चा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पूर्णिया से आए शिव शिष्य रोशन कुमार मुन्ना एवं आशीष ने शिव के गुरु स्वरूप पर महत्वपूर्ण प्रकाश डालते हुए कहा कि शिव को गुरु मानने से आध्यात्मिक परिवार जन के साथ-साथ अलौकिक मनोरथ भी स्वतः पूर्ण होता है.
Total Downloads: 113
अधिवक्ता रजनीकांत ने बेटियों की सुरक्षा एवं उनके भविष्य के ऊपर महत्वपूर्ण प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के अंदर आध्यात्मिक बदला आने से ही समाज से कुरीतियां समाप्त होगी एवं इस कार्य के लिए शिव शिष्य परिवार हमेशा तत्पर है.

कार्यक्रम में कटिहार के अजय अग्रवाल एवं मनोज लहरी ने गुरु भजन की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम के मौके पर अशोक, गणपत, रामेश्वर शर्मा, राजन, प्रभात, नीरज, प्रशांत, संदीप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

