नवगछिया- नवगछिया अनुमंडल स्थापना दिवस के मौके पर नवगछिया गोपाल गौशाला के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम अंतिम दिन रविवार को कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, डीसीएलआर परमानंद साह, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी सतेन्द्र प्रसाद वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम के अंतिम दिन स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई.
Total Downloads: 102
वहीं इस अवसर पर नवगछिया बाल भारती विद्यालय, सावित्री पब्लिक स्कूल, प्रेसिडेंसी पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा के छात्रों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई गई. कार्यक्रम के मौके पर किसानों द्वारा सब्जी एवं फलों के प्रदर्शनी लगाई गई थी. किसान प्रदर्शनी में किसानों द्वारा गाजर, भिंडी, केला, पपीता, बंधा गोभी, कद्दू, फूलगोभी, ओल, अमरूद, चुकंदर, संतरा, बेल, बैंगन, करेला, टिशू केला, खीरा, वर्मी कंपोस्ट आदि की प्रदर्शनी लगाई गई थी.

किसान प्रदर्शनी में किसान राम चरण मंडल, राजेश मंडल, महेश्वर मंडल, रघुनाथ दास, आनंद कुमार, विजय कुमार, सर्वेश कुमार, शारदा सुमन चौधरी, अमरेंद्र कुमार, मनोज कुमार सिंह, अंबिका यादव सहित बड़ी संख्या में किसान अपने फलो एवं सब्जियों की प्रदर्शनी लगाए हुए थे. कार्यक्रम के दौरान विज्ञान प्रदर्शनी, ड्रॉइंग, वाद विवाद, जनसंख्या व भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ.
ड्रॉइंग प्रतियोगिता में नशा मुक्ति, स्वच्छता एवं दहेज प्रथा पर आधारित ड्रॉइंग नवगछिया बाल भारती स्कूल, बाल भारती विद्यालय, सावित्री पब्लिक स्कूल, प्रेसिडेंसी पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं लक्ष्मी कन्या विद्यालय की छात्र छात्राएं प्रतियोगिता में भाग लिया. भाषण प्रतियोगिता में प्रदूषण वाद विवाद प्रतियोगिता में इंटरनेट वरदान या अभिशाप पर स्कूली बच्चों ने अपने वक्तव्य को रखा. वही संध्या समय सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया.

