नवगछिया : नवगछिया के राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवगछिया स्टैंड से लेकर विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ तक सर्दी का बाजार सज गया है. सड़क किनारे 15 से अधिक दुकानें सज गयी हैं. इन दुकानों की खासियत यह है कि यहां पर सस्ते दर पर रजाई, तकिया, चटाई आदि सामानों की खरीददारी की जा सकती है. दुकानदरों अंकित, इमरान, इसराफिल आदि ने कहा कि यहां पर एक हजार से लेकर तीन हजार रूपये तक की रजाई उपलब्ध है

तो तकिया और अन्य सामान भी यहां सस्ते दर पर दिया जा रहा है. दुकानदारों ने बताया कि हर वर्ष वे लोग सर्दी के समय में नवगछिया स्थित राजमार्ग के किनारे दुकान लगाते हैं. रात में दुकान को पलस्टिक सीट से ढंक देते हैं.

दुकानदरों ने कहा कि नवगछिया में इन सामानों की बिक्री ठीक ठाक है, इसलिए इस बार 15 से अधिक दुकानदार यहां आये हैं. दुकानदारों ने कहा कि उनलोगों ने आपस में समन्वय स्थापित कर एक गोदाम भी नवगछिया में बनाया है. जहां वे लोग सामानों को स्टॉक करते हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *