शहर में प्लास्टिक बैन हो चुका है। 14 दिन बाद से अगर कोई प्लास्टिक का इस्तेमाल, भंडारण या उत्पाद करते हुए पकड़ा जाता है तो उसपर आर्थिक दंड लगाया जायेगा। शहरी विकास विभाग इसको लेकर लगातार पत्राचार कर रहा है।

15 अक्टूबर को जारी पत्र में निर्देश दिया गया था कि प्लास्टिक बैन को लेकर बने बाइलॉज को नगर निकाय एक महीने के अंदर अंगीकार कर ले। उस निर्देश का पालन भागलपुर में नहीं किया गया। अब जबकि जुर्माना लगाने के दिन नजदीक आ गये तब निगम जागा और शुक्रवार को स्थायी समिति की विशेष बैठक बुलाई गयी है। सेवानिवृत्त कर्मी को बना दिया प्रभारीप्लास्टिक बैन को नगर निगम ने बहुत हल्के में लिया।

विभाग से निर्देश दिया गया था कि इसको लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाना है। शहर में बैनर, पोस्टर लगाये जाने थे। नुक्कड़ नाटक का आयोजन होना था और माइकिंग भी होनी थी लेकिन यहां सुस्ती बनी रही। सेवानिवृत्त कर्मी ओमप्रकाश मेहता को प्लास्टिक बैन को लेकर जागरुकता अभियान चलाने वाले स्वच्छता दस्ता का प्रभारी बना दिया गया।

स्थिति यह हुइ कि जागरूकता के नाम पर सिर्फ एक चारपहिया वाहन शहर में घूमाया जाता रहा। यही वजह है कि अभी भी शहर में ज्यादातर इलाकों में धड़ल्ले से प्लास्टिक का इस्तेमाल हो रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *