भागलपुर रंग महोत्सव का आगाज गुरुवार से कला केंद्र में हुआ। इसमें विभिन्न समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कलाकारों ने गंगा की सफाई, सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद, विभिन्न कलाओं को विकसित करने में योगदान देने का आग्रह किया।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना से हुई जिसमें कृष्णा कलायन कला केंद्र के शांभवी, प्राची व रिशा ने नृत्य प्रस्तुत की। इसके बाद नृत्यांगना श्वेता सुमन ने ‘मोरी छोड़ो डगरिया श्याम… गीत पर कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद मणिपुर के कलाकारों ने ‘आधा आदमी आधा बाघ पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।

याशना पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पुरुषोत्तम प्रभाकर व गोविंद आर्या के निर्देशक में नाटक व गीत के माध्यम से गंगा को दूषित नहीं करने का आह्वान किया। जीवन जागृति के कलाकारों ने डॉ. अजय कुमार सिंह व पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह के निर्देशन में नाटक का मंचन किया।

इसमें कलाकारों ने सड़क दुर्घटना से कैसे बचें और दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद कैसे करें इसकी जानकारी दी। कालिका नाट्य कला मंच ने ‘भोले शंकर पर नाटक, अनन्या कुमारी ने रवीन्द्र संगीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *