भागलपुर : मरम्मत कार्य के कारण फरक्का ब्रिज के बंद होने से उत्पन्न हुई जाम की स्थिति से अब भी निजात नहीं मिल सका है। छठे दिन सोमवार को विक्रमशिला सेतु पर गाडिय़ां रेंगती रहीं। जाम से अबतक पूरी तरह निजात नहीं मिल पाई है। नो इंट्री के बाद ओवरटेक के कारण रह रहकर जाम की स्थिति बन रही है। इस कारण पुलिस वन-वे कर गाडिय़ां निकाल रही है। शनिवार सुबह छह बजे से रात बारह बजे तक विक्रमशिला सेतु पर लोगों को जाम से राहत मिली थी।

लेकिन नो इंट्री टूटने के बाद संबंधित थानों द्वारा एक साथ भारी वाहनों को छोडऩे के कारण दबाव बढऩे से रात एक बजे के बाद सेतु पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इस बीच ओवरटेक के कारण सेतु से पहुंच पथ तक गाडिय़ों की कतारें लग गई। वन-वे कर पुलिस ने धीरे-धीरे गाडिय़ों को निकालने का प्रयास किया। गाडिय़ां निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। गाडिय़ों को निकालने में पुलिस को दस घंटे लगे। धीरे-धीरे रविवार दोपहर बारह बजे के बाद वाहनों को निकाला गया।

गंगा ब्रिज टीओपी प्रभारी सुनील कुमार के अनुसार फरक्का ब्रिज के बंद होने के बाद विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का दबाव बढऩे से जाम की गंभीर समस्या खड़ी हुई। गोराडीह और लोदीपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को रोककर रखा जाता है। क्योंकि इससे शहर की सड़कों पर असर नहीं पड़ता है। इन दोनों जगहों की गाडिय़ां जीरोमाइल से गोपालपुर के बीच निर्मित फ्लाई ओवर होकर चलती है।

इसलिए सुबह सात-आठ बजे के बाद परिचालन किया जाता है। रविवार को विक्रमशिला सेतु से पहुंच पथ तक लोदीपुर और गोराडीह से आने वाले वाहनों की लाइन लगी थी। सेतु पर वन-वे कर वाहनों का परिचालन कराया जा रहा था।

क्या कहती है पुलिस : तीन दिनों में जाम में फंसे सैकड़ों गाडिय़ां निकलने के कारण सेतु पर लोड कम हुआ है। इसकी वजह से शनिवार से सेतु पर जाम की गंभीर समस्या उत्पन्न नहीं हो रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *