गोपालपुर : नवगछिया अनुमंडल की पथ निर्माण विभाग की विभिन्न सडकें नये साल में चकाचक होंगी. इसके लिये विभाग द्वारा निविदा की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है.पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ई विपिन कुमार ने बताया कि कटरिया रेलवे स्टेशन -सुकटिया बाजार – तिनटंगा करारी पथ चौडीकरण के साथ जीर्णोद्धार कार्य हेतु 10करोड रुपये की लागत से निविदा जारी कर दी गई है.
Total Downloads: 182
निविदा की प्रक्रिया पूरी कर नये साल में कार्य प्रारंभ हो जायेगा. उन्होंने बताया कि विभाग की रख रखाव नीति के तहत नवगछिया -तिनटंगा करारी 17 किलोमीटर लंबा सडक, बिहपुर -गोपालपुर 19 किलोमीटर लंबा सडक, नवगछिया -महादेवपुर 12 किलोमीटर, जीरोमाइल से तेतरी दुर्गास्थान 2 किलोमीटर सडक, खरीक-चोरहर

7 किलोमीटर सडक लत्तीपुर -महादेवपुर 9 किलोमीटर लंबा सडक, भवानीपुर -साधोपुर 6 किलोमीटर लंबा सडक व बिहपुर-वीरपुर सडक की निविदा की प्रक्रिया शुरु करने की तैयारी की जा रही है. जल्द ही प्रक्रिया प्रारंभ कर सडक निर्माण कार्य शुरु करवाया जायेगा.

