नवगछिया : विक्रमशिला पुल व पहुंच पथ पर सोमवार को भीषण जाम लग जाने के कारण आवागमन पूरी तरह प्रभावित रही. जाम के कारण दिन भर यातायात व्यवस्था पुरानी तरह से बाधित रहा. सुबह चार बजे से 12 बजे दिन तक पुल व पहुंच पथ पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठहर सा गया था. जाम लग जाने के कारण पुल पहुच पथ पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी.
Total Downloads: 182
वाहनों की कतार नवगछिया जीरोमाइल तक पहुंच गई थी. जाम के कारण भागलपुर आने जाने वाले यात्रियों को घोर परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं पुल व पहुंच पथ पर जाम लग जाने की सूचना पर परबत्ता पुलिस जहान्वी चौक पहुंची. उन्होंने वाहनों को कतारबद्ध कर वाहनो को वन वे के तहत गाडियां को निकलना शुरू किया. पुलिस की कार्रवाई के बाद पहुच पथ पर वाहन धीरे धीरे आगे बढ़ने लगे.

पुल पर वन वे वाहनों के परिचालन होने से पुल व पहुंच पथ पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही. पूरे दिन पुल व पहुंच पथ पर वाहन रेंगते हुए नजर आए. पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहने के कारण यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. संध्या समय होने के बाद फिर पुल पर जाम की स्थिति बननी शुरू हो गई थी. परबत्ता थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि फरक्का पुल की मरम्मती करन होने से जाम की समस्या आ रही है.

