भागलपुर | पंचायतों में बहाल होनेवाले लेखापाल व तकनीकी सहायकों के लिए दावा-आपत्ति के निपटारा का मंगलवार को अंतिम दिन था। इसके लिए लेखापाल को 39 और तकनीकी सहायक के लिए 20 आपत्ति आई थी। इसका निपटारा कर लिया गया है।

लेकिन अब इस पर अंतिम रूप से मुहर तब लगेगी, जब जिला चयन समिति का अनुमोदन होगा। समिति को अनुमोदन के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक इतनी आपत्तियों में से केवल एक आवेदन ही विचार करने योग्य होने की बात सामने आ रही है। चयन समिति में मामला रखने के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट 15 दिसंबर को जारी की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *