नवगछिया : राजेंद्र कॉलोनी में सरकारी अमीन के घर हुए डाका मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. नवगछिया पुलिस ने राजेंद्र कॉलोनी के निवासी दो युवकों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस का दावा है कि पुलिस ने उक्त कांड का उद्भेदन कर लिया है. सभी आरोपियों की पहचान कर लिया गया है. जल्द ही सबों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इधर हिरासत में लिए गए संदिग्ध का नाम जग्गा कुमार घर विसांय टोला राजेन्द्र कालोनी बताया जा रहा है. पुलिस स्तर से उक्त युवक से सघन पूछ ताछ की जा रही है. नवगछिया पुलिस ने इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. मालूम हो कि दो दिन पहले राजेंद्र कॉलोनी के सरकारी अमीन के घर चार अज्ञात अपराधियों ने गृह स्वामी को बंधक बना कर दो लाख के जेवरात और 12 हजार रूपये की नकदी को लूट लिया था. घटना के क्रम में गृह स्वामी की पिटाई कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था.

Whatsapp group Join

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet