ढोलबज्जा: आदर्श उवि कदवा के समीप फोरलेन सड़कों पर बुधवार के दिन करीब 11:00 बजे साईकिल व मोटरसाइकिल के आमने सामने की हुई टक्कर में, बाइक सवार मधेपुरा जिला अंतर्गत मुरलीगंज थाना क्षेत्र के भेलाही गांव निवासी वृद्ध दंपति सत्य नारायण यादव (70) व उसके पत्नी कृष्णा देवी (65) एवं चालक सतनारायण यादव के पोता बिट्टू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए.

जहां सतनारायण के दोनों घुटने, सर व दायाँ पैर फट गए थे तो, वहीं उसकी पत्नी कृष्णा देवी के भी एक पैर व सर पर गंभीर चोट लगने से फट गए हैं. मोटरसाइकिल चालक बिट्टू कुमार के भी दाएं हाथ फटे हैं. सभी भटगामा जीरोमाइल से होकर कदवा के रास्ते गंगा नहाने बरारी घाट भागलपुर जा रहे थे.

वहीं नवगछिया जीरोमाइल की ओर से आ रहे अज्ञात साइकिल सवार को बचाने में यह टक्कर हुई. हादसे के तुरंत बाद साइकिल सवार उठकर मिलन चौक की तरफ भाग निकले. स्थानीय ग्रामीणों विधानचंद चौधरी, रविंद्र कुमार व धर्मेंद्र राय की मदद से तीनों घायलों को उठाकर स्थानीय चिकित्सकों के पास ले जाया गया. जहां उपचार के बाद सभी ठीक थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *