एनएच और सेतु पथ पर छः दिनों से जाम यथावत : जाम में घंटों फंसे रहे आईजी
Total Downloads: 183
नवगछिया : नवगछिया में जाम सारी हदों को पार कर गया है. विगत छः दिनों से नवगछिया में जाम की स्थिति में तनिक भी सुधार नहीं हुआ है. जाम के कारण नवगछिया और डोर दराज के जिले के लोग तो परेशान हैं ही अब पदाधिकारियों के लिये भी जाम परेशानियों का सबब बन गया है. बुधवार को नवगछिया पुलिस लाइन का निरीक्षण करने नवगछिया आ रहे भागलपुर आईजी सुनील मानसिंह खोपरे विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर जाम लगे रहने के कारण ढाई घंटे तक जाम में फंसे रहे. आईजी के जाम में फंस जाने के बाद पुलिस पदाधिकारियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद पहुंच पथ पर खड़ी वाहनों को साइड कर व जाम में फंसे वाहनों को कतार बद्ध कर धीरे धीरे आगे बढ़ाया. जाम के कारण वे ढाई घंटे विलब से नवगछिया पहुंचे.
बताते चलें कि पिछले एक सप्ताह से नवगछिया के एनएच 31 एवं विक्रमशिला पुल पहुच पथ उत्पन्न हुई जाम हहकारी रूप धारण कर लिया है. जाम अपना दायरा बढ़ाते हुए एनएच 31 व विक्रमशिला पुल पहुच पथ से लेकर अब ब्रांच रोड भी जाम की आगोश में आ गया है. पिछले दो दिनों से जाम की हहकारी रूप के कारण लोगो का जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है. एनएच 31 पर पिछले 36 घंटे से जाम की स्थिति बनी हुई है. एनएच 31 एवं पहुच पथ पर जाम लगे रहने से नवगछिया की रफ्तार मानो थम सी गई है.

जैम के कारण जहां यात्रियों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दूसरी तरह जाम लगे रहने के कारण लोगों के कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं. जाम के कारण जहां सरकारी संस्थान व निजी संस्थानों में काम करने वाले कर में समय पर अपना कार्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ नवगछिया सहित आसपास के इलाके के लोक मरीज को इलाज के लिए भागलपुर नहीं ले जा पा रहे हैं. लोग मरीज को इलाज के लिए पूर्णिया, सिलीगुड़ी, बेगूसराय, पटना आदि शहर ले जा रहे हैं. ऐसे में लोगों को घर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

जाम पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा लगातार पहल किए जाने भी नियंत्रित नहीं हो पा रही है. जाम की भयावहता घटने के बजाय बढ़ती जा रही है. प्रशासन स्तर से जाम को नियंत्रित करने के लिए बनाई गई रणनीति पूरी तरह विफल साबित हो रही है. बुधवार को भी जाम विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर जहान्वी चौक से लेकर तेतरी जीरोमाइल तक, राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरीक से लेकर रंगरा तक पूरे दिन जाम लगी रही. वहीं ब्रांच सड़क तेतरी जहान्वी चौक, तेतरी से मकंदपुर चौक सड़क पर जाम लगी रही.
ब्रंच सड़क व राजमार्ग पर सैकड़ो सबाड़ी वाहन के साथ कई आवश्यक सेवा के वाहन व भाड़ी वाहन जाम में फंसी हुई थी. पहुच पथ से लेकर रंगरा व खरीक तक 40 किलोमीटर में वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी. तेतरी – बिहपुर 14 नंबर सड़क पर भी बुधवार को रुक रुक कर जाम लग रहा था. बिहपुर – तेतरी 14 नवंबर सड़क पर जाम लगने का कारण यह था कि खगड़िया, बेगूसराय की ओर जाने वाली सबाड़ी वाहनों का परिचालन 14 नंबर सड़क से किया जा रहा था. सड़क पर अत्यधिक वाहनों के परिचालन के कारण 14 नंबर सड़क पर भी जाम की स्थिति पूरे दिन बनी रही.

