नवगछिया : नवगछिया एनएच 31 व विक्रमशिला पुल पहुच पथ पर गुरुवार को चौथे दिन भी लगा रहा जाम. पुल पहुंच पथ पर गुरुवार को दिन में वन वे परिचालन हो रहा था. लेकिन एनएच 31 पर वन वे परिचालन भी जाम के कारण ठीक से नहीं हो पा रही थी. जिस कारण नवगछिया तेतरी जीरोमाइल से नवगछिया पहुंचने में एक घंटे से अधिक समय लग जा रहे थे. एनएच 31पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी. जाम में सैकड़ों सवारी वाहन फंसे हुए थे. वही जाम पर नियंत्रण पाने को लेकर नवगछिया पुलिस लगी हुई थी.
Total Downloads: 185
पुलिस पुलिस बलों द्वारा वाहनों को कतार बंद कर आगे बढ़ाया जा रहा था. लेकिन जाम के कारण वाहनों की रफ्तार मानो थम सी गई थी. एनएच 31 पर जाम की स्थिति में सुधार होने की वजह संध्या समय तक और भयावह हो गई थी. संध्या समय एनएच 31 पर जाम दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाने के कारण जाम भयावह रूप ले लिया था. संध्या समय एनएच 31 पर कच्छप गति से हो रहे वन बे परिचालन भी पूरी तरह ठप हो गया था. संध्या समय जाम इतना भीषण हो गया कि जाम दो पहिया वाहन चालक भी आगे नहीं बढ़ पा रहे थे.

संध्या समय विक्रमशिला पुल पहुंच पथ की भी स्थिति लगभग ऐसी ही हो गई थी. तेतरी जहान्वी चौक 14 नवर ब्रांच सड़क पर भी जाम लगना शुरू हो गया था. मालूम हो कि पिछले एक सप्ताह से नवगछिया एन एच 31 व विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर जाम की समस्या को लेकर यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जाम के कारण ना तो लोग समय से कार्यालय पहुंच पा रहे हैं ना ही अपनी जरूरत के कार्यों को निष्पादित कर पा रहे. जाम के कारण कई लोगों की ट्रेन छूट जा रही है तो छात्र समय पर विद्यालय व कॉलेज नहीं पहुंच पा रहे हैं. स्थानीय लोगों ने विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर व एनएच 31 पर लगने वाले जाम की समस्या के समाधान को लेकर कोई स्थाई उपाय किए जाने की मांग प्रशासन से की है.

