नवगछिया : लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टॉउन द्वारा आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन का समापन समारोह आई केयर सेंटर,रूंगटा सत्संग भवन रोड में सम्पन्न हुआ।इस शिविर में कुल 30 रोगियों का ऑपरेशन SICH पद्धति द्वारा IOL लेंस लगाकर तथा कुछ रोगियों का PHACO पद्धति द्वारा फोल्डेबल लेंस लगाकर सफल ऑपरेशन नवगछिया के चिकित्सक डॉ बी.एल.चौधरी, डॉ. बादल चौधरी एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।

ऑपरेशन के पश्चात सभी रोगियों को दवा एवं चश्में का भी वितरण किया गया।जहाँ एक ओर शिविर के सफलता की खुशी थी वही रोगियों के द्वारा आशीर्वाद दिए जाने पर मन भावुक भी हो गया था।जहाँ क्लब सदस्य इस नेक कार्य में तन-मन-धन से सहयोग कर रहे थे वही क्लब सदस्य लायन बिनोद चिरानियाँ जी द्वारा सभी रोगियों को कम्बल एवं मो.मुन्ना हाजी साहब द्वारा सभी रोगियों को पादुका का वितरण किया गया।

इस कार्य मे क्लब सदस्य डिस्ट्रिक चेरपर्सन पवन सर्राफ, मोहन चिरानियाँ, बिनोद केजरीवाल, गोपाल चिरानियाँ, मनोज सर्राफ ,मो.इकराम सोनी,शंकर अग्रवाल, नरसिंह चिरानियाँ, बिनोद चिरानियाँ, प्रो.मो.इसराफिल साहब, प्रो.विजय कुमार, कमलेश अग्रवाल, नीलम चौधरी, सौम्या चौधरी के साथ क्लब सचिव सुभाष चन्द्र वर्मा का योगदान सराहनीय रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *