नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को एसडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में बिहपुर, खरीक एवं नारायणपुर प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली के दुकान के विक्रेता के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रखंडों के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भी मौजूद थे. बैठक के दौरान एसडीओ ने सभी विक्रेताओं से खाद्यान्न के उठाव व वितरण को लेकर समीक्षा की.

समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को प्राप्त आवंटन के अनुसार आधार सीडिंग करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि वैसे उपभोगता जो बाहर चले गए हैं या उसकी मृत्यु हो गई है या फिर उनकी शादी हो गई हो तो वैसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सूची के आधार पर खाद्यान के आवंटन में संशोधन किया जाएगा.

वहीं उन्होंने जिन उपभोक्ताओं का आधार सीडिंग नहीं किया गया है. उन्होंने उन उपभोक्ताओं का आधार सीडिंग करने का निर्देश दिया. एसडीओ ने कहा कि शत प्रतिशत उपभोक्ताओं का आधार सीडिंग होना अनिवार्य है. इसके अलावा एसडीओ में सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को उपभोक्ताओं के बीच खाद्य सामग्री भी दिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *