नवगछिया : विक्रमशिला पुल पहुंच पथ एवं एनएच 31 पर शुक्रवार को भी जाम लगी रही. पुल पहुंच पथ एवं एनएच 31 पर जाम रहने के कारण सबाड़ी वाहनों के साथ साथ सैकड़ों भारी वाहन जाम में फंसे हुए थे. एनएच 31 पर जाम रंगरा ओपी से लेकर नवगछिया बस स्टैंड तक लगी हुई थी. जबकि विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर जहान्वी चौक से लेकर तेतरी जीरोमाइल तक लगी हुई थी.

जबकि शुक्रवार को जहान्वी चौक तेतरी 14 नवर ब्रांच सड़क पर जाम नही थी. ब्रांच सड़क पर जाम नहीं होने से नवगछिया से भागलपुर जाने वाले यात्रियों कुछ राहत थी. लेकिन पूर्णिया कटिहार रुपौली आदि क्षेत्र जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी. जाम के कारण घंटो सबाड़ी वाहन जाम में फसी हुई थी. जाम के कारण यात्रियों को काफी कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा था.

नवगछिया में आयोजित नेशनल सेमिनार में पहुंचने वाले कई वैज्ञानिकों को भी भीषण जाम का सामना करना पड़ा. जाम से परेशान होकर नवगछिया पहुंचने वाले वैज्ञानिकों ने नवगछिया आ कर कहा कि उनलोगों ने देखा कि सड़कें अपेक्षाकृत चौड़ी हैं लेकिन उचित यातायात व्यवस्था न रहने के कारण जाम लग रहा है. स्थानीय प्रशासन को जाम को गंभीरता से लेना चाहिये. यह जानलेवा भी हो सकता है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *