नवगछिया : नवगछिया प्रखंड मुख्यालय में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर कल्याण मंत्री कृष्णानंद वर्मा का पुतला दहन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व आंगनवाड़ी सेविका सहायिका संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रीति देवी एवं अध्यक्षता जोति कुमारी कर रही थी.
पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान सेविकाओं ने कहा कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है. तब तक हमलोगों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा.

पुतला दहन के बाद सेविका व सहायिका ने नवगछिया बीडीओ व सीडीपीओ को अपनी मांगों से भाड़ा ज्ञापन सौंपा. कार्यक्रम के मौके पर सरीता सिंह, शर्मिला कुमारी, किरण कुमारी, रीता कुमारी, बेबी भारती, प्रेमलता कुमारी, पिंकी कुमारी, जयश्री देवी सहित अन्य मौजूद थे.


