नवगछिया : शुक्रवार को पूर्व सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार यादव ने पटना भाजपा कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव और प्रदेश अध्य्क्ष मंगल पांडेय से मुलाकात किया. पूर्व सांसद ने कहा कि दोनों नेताओं के साथ नवगछिया की सामाजिक और राजनीतिक हालात पर खुल कर चर्चा हुई है. श्री यादव ने कहा कि नवगछिया भाजपा संगठन मजबूती करण और स्थानीय समस्याओं पर भी खुल कर चर्चा हुई है. कटरिया स्टेशन और सुकटिया बाजार के बिच का रोड बहुत ही दयनीय स्थिति को लेकर चर्चा किया गया. श्री अनिल यादव ने कहा कि दोनों नेताओं को उन्होंने साथ साथ नवगछिया आने का न्योता दिया है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 61
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
