नारायणपुर – तिलकामांझी भागलपुर विवि के कुल सचिव अरुण कुमार सिंह ने जेपी कॉलेज नारायणपुर के 28वें प्राचार्य के पद पर दर्शन शास्त्र के ब्यख्याता डॉ राजवंश यादव को निवर्तमान प्राचार्य डॉ बिभांशु मंडल के इस्तीफा के बाद बनाया गया.विश्व विधालय को महाविद्यालय के कर्मचारियों द्वारा विभांशु मंडल द्वारा कालेजकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार सहित चौदह बिंदु पर शिकायत कर जॉच करके पद से हटाने की मॉग अन्यथा महाविद्यालय में तालाबंदी करने की घोषणा की थी. जिसपर विवि ने संज्ञान लेते हुये मंडल से स्पष्टीकरण पूछा था.

आरोपों से घिरने पर श्री मंडल ने विश्व विधालय को प्राचार्य पद छोड़ने का इस्तीफा दिया था जिसे विवि ने स्वीकार करते हुये डॉ राजवंश यादव को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया. वहीं श्री मंडल को जीबी कालेज नवगछिया में प्रतिनियुक्त किया गया है. इधर कालेजकर्मी ने विवि को आवेदन में यह भी कहा था कि 27 फरवरी तक में कार्यवाही नहीं किया गया तो कालेज में 28 फरवरी से तालाबंदी होगा। जिसे कालेजकर्मी ने शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री सुशील मंडल के अश्वासन के पश्चात स्थगित कर दिया.

इसकी जानकारी महाविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ अध्यक्ष डा. राजीव कुमार ने दी.साथ ही उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की माँग पुरी करने के लिए कुलपति ति.माँ.भा. विवि. भागलपुर को शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ की और धन्यवाद के साथ बधाई का पात्र बताया. नये प्राचार्य डा.राजवंश के बनने पर शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मी ने पुष्प गुच्छ व माला पहनाकर स्वागत किया.

मौके पर अमित यादव,अमोल यादव, सुनील यादव,रितेश कुमार, कुमोद पोद्दार, संजय यादव, धीरेंद्र झा, मो अबुल आसिम,कुमूद पोद्दार, पवन मिश्र, सुमन मिश्र, मिथिलेश झा, नित्यानंद झा, प्रशान्त शंकर मिश्र, मनोज शर्मा, जुल्फिकार अली, मो जुबेर, हीरेन्द्र रजक, पुष्पलता देवी सहित अन्य कर्मी एवं छात्र छात्रा ने बधाई दिया. इधर नवगछिया के जीबी कॉलेज में हिंदी के एचओडी शिवशंकर मंडल को प्राचार्य बनाया गया है. श्री मंडल गुरूवार को पदभार ग्रहण करेंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *