नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र के ही गोनरचक में लगी आग में तीन घर जल कर राख हो गये हैं. जानकारी मिली है कि शनिवार को देर रात जब अपने अपने घरों में सभी सो रहे थे तो उसी समय एका एक आग लग जाने से देखते ही देखते तीनों घर जल कर पूरी तरह से राख हो गये.

आग लगी में करीब दो लाख का नुकसान हो जाने की बात कही जा रही है. घटना में सुनील मंडल, कौशल किशोर मंडल और कुमोद मंडल का घर पूरी तरह से जल कर राख हो गया. तीनों पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनलोगों के घरों में कुल मिला कर दस ड्रम में गेहूं रखा जो जल कर पूरी तरह से राख हो गया.

आग की लौ इतनी प्रचंड थी कि वे लोग अपने घरों से कुछ भी नहीं निकाल पाये. देर रात ही ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. मामले की सूचना ग्रामीण स्तर से पदाधिकारियों को दी गयी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *