
नवगछिया : नवगछिया में अवैध रूप से बालू डिपो चलाने वाले कारोबारियों के प्रति प्रशासन ने सख्त रवैया अख्तियार करते हुए बुधवार को जाम जम कर छापेमारी की गयी है. छापेमारी के क्रम में बालू डिपो चलाने वाले दो अवैध कारोबारियों को चिन्हित भी किया है. दोनों कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने की बात पदाधिकारियों ने कही है. छापेमारी जिला खनन विभाग द्वारा किया गया है. छापेमारी में नवगछिया के सीओ उदायकृष्ण यादव भी थे. जिला खनन पदाधिकारी अनुराग से जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान बालू कारोबारियों से लाइसेंस माँगा गया. मगर बालू का कारोबार कर रहे राजेश भगत व प्रमोद चौधरी द्वारा बिना लाइसेन्स कारोबार किया जा रहा था, साथ ही हाइवे के बगल में अवैध तरिके से कारोबार किया जा रहा था. खनन अधिकारी का कहना है कि बालू के अवैध तरीके से चल रहे कारोबार से आम जनता को भी परेसानी का सामना करना पड़ता है, क्योंकि अक्सर बालू के लदे ट्रेक्टर द्वारा यातायात बुरी तरह बाधित हो जाती है. खनन अधिकारी ने कहा कि पूरी जाँच के बाद कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. मालूम हो कि इन दिनों नवगछिया में कई जगहों पर अवैध रूप से बालू डिपो का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है.

