नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक लड़की से के साथ दुष्कर्म की घटना होने का मामला प्रकाश में आया. घटना के संबंध में पीड़ित लड़की की मां ने नवगछिया महिला थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है. दुष्कर्म मामले में पीड़ित लड़की की मां ने मनियामोर निवासी जफर खां, नसीम खां, राजू खातून, मो भोलू, मो इजहार को नामजद किया है. पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि 11 मार्च की दोपहर मेरी पुत्री बकरी चराने के लिए गई हुई थी.
Total Downloads: 296
इसी दौरान उसे अकेला पाकर जफर खां ने मेरी पुत्री को पकड़ लिया और उसे मकई के खेत में ले जाकर मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद जब मेरी पुत्री द्वारा हल्ला किया गया. पुत्री द्वारा हल्ला करने पर लोग वहां पहुंचे. तबतक जफर खां वहां से भाग गया. उन्होंने बताया कि इस संबंध में जफर खां के माता पिता को कहने गए तो वे लोगों उल्टे हमलोगों के साथ मारपीट गाली-गलौज करनी शुरू कर दी और केस करने पर जान से मारने की धमकी दी.

पीड़ित की मां ने बताया कि घटना के बाद गांव में पंचायत भी हुई थी. पंचायत के बाद भी वे लोग नहीं माने और हम लोगों को धमकी देते रहे. वहीं घटना के संबंध में नवगछिया महिला थानाध्यक्ष स्वेता कुमारी ने बताया कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं. उन्होंने कहा कि मामले में पीड़िता का मेडिकल जांच करवाया जाएगा और न्यायालय में पीड़िता 164 का बयान दर्ज कराया जाए

