PATNA : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन के बयान पर निशाना साधा है। नीतीश ने शाहनवाज हुसैन के बयान को गैर जिम्मेदाराना करार दिया है। सीएम नीतीश ने कहा कि मैंने ही शाहनवाज को भागलपुर से जिताया था। उन्होंने कहा कि शाहनवाज के बयान पर बीजेपी को सफाई देनी चाहिए। बता दें कि शाहनवाज हुसैन ने भागलपुर सीट जेडीयू के पाले में जाने को लेकर सीएम नीतीश पर निशाना साधा था।

नीतीश कुमार ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब भागलपुर के तत्कालीन सांसद सुशील मोदी ने इस्तीफा दे दिया था तो मेरी ही सलाह पर बीजेपी ने शाहनवाज हुसैन को भागलपुर से उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कहा कि इसको लेकर मैंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली से बात की थी। नीतीश कुमार ने शाहनवाज हुसैन पर तंज कसते हुए कहा कि नेताओं को अपने पार्टी के अंदरखाने की भी जानकारी नहीं होती है।

क्या कहा था शाहनवाज ने

बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने 23 मार्च को ट्वीट कर भागलपुर सीट जेडीयू के पाले में चले जाने को लेकर सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था। शाहनवाज के कहा था कि नीतीश कुमार ने मेरी सीट के साथ ही बीजेपी के 6 मौजूदा सांसदों की सीट ले ली है। जिसके कारण वे चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *