चक्रवाती तूफान ‘फेनी’ के एक मई तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना जतायी गयी है. इसी बीच, बिहार के कई इलाकों में मौसम ने करवट ली है. जमुई में मंगलवार की सुबह कोहरे जैसा नजारा देखने को मिला है. आनेवाले दिनों में भी बिहार में आसमान में बादल छाये रहने की संभावना जतायी जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के कई इलाकों में आसमान में बादल छाये रहेंगे. साथ ही बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जतायी गयी है. इस दौरान आसमान में बादल छाये रहने के साथ धूल भरी आंधी के चलने की भी संभावना है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, औरंगाबाद जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में आज मंगलवार से लेकर तीन मई शुक्रवार तक आसमान साफ रहेगा. वहीं, चार मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. साथ ही गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं. साथ ही धूल भरी आंधी के भी चलने की संभावना है. पांच और छह मई को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे.

भागलपुर जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में 30 अप्रैल को आमतौर पर आसमान में बादल छाये रहेंगे. साथ ही धूल भरी आंधी चलने या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. एक और दो मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. साथ ही धूल भरी आंधी या गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. तीन और चार मई को आसमान में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे. साथ ही धूल भरी आंधी या गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं, पांच और छह मई को आसमान में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे. साथ ही आंधी-पानी की भी संभावना है.

छपरा जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में एक मई तक आसमान साफ रहेगा. हालांकि, दो मई को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, जो दोपहर या शाम के बाद आसमान में पूरी तरह आच्छादित हो जायेंगे. तीन मई को आमतौर पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. साथ ही गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं. चार और पांच मई को आसमान में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे. साथ ही धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश की बौछार पड़ सकती है.

अररिया जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में 30 अप्रैल और एक मई को आसमान साफ रहेगा. वहीं, दो मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. साथ ही धूल भरी आंधी चलने या गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना जतायी गयी है. तीन मई को आसमान में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे. धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है. चार मई को आसमान में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे. साथ ही आंधी-पानी की भी संभावना जतायी गयी है. वहीं, पांच मई को भी आसमान में बादल छाये रहेंगे.

गया जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में 30 अप्रैल से तीन मई तक आसमान साफ रहेगा. वहीं, चार मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है. साथ ही धूल भरी आंधी चल सकती है. साथ ही गरज के साथ बारिश की बौछार पड़ने की भी संभावना है. पांच और छह मई को आसमान में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे.

मधुबनी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में 30 अप्रैल और एक मई को आसमान साफ रहेगा. वहीं, दो मई से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. दो मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. साथ ही धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. वहीं, गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है. तीन मई को आसमान पूरी तरह बादलों से आच्छादित हो जायेगा. साथ ही आंधी-पानी की भी संभावना जतायी गयी है.

पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में 30 अप्रैल और एक मई को आसमान साफ रहेगा. वहीं, दो मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. साथ ही आंधी-पानी के साथ धूल उड़ने की संभावना जतायी गयी है. तीन मई से छह मई तक आसमान में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे. धूल भरी आंधी चलने के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना जतायी गयी है.

मुजफ्फरपुर जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में 30 अप्रैल और एक मई को आसमान साफ रहेगा. दो मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. तीन मई से लेकर पांच मई को आसमान में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे. वहीं, धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. इसके साथ गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना जतायी गयी है.

पटना जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में 30 अप्रैल से दो मई तक आसमान साफ रहेगा. तीन और चार मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. वहीं, धूल भरी आंधी चलने की संभावना जतायी गयी है. जबकि, पांच औ छह मई को आसमान में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे. साथ ही आंधी-पानी की भी संभावना है.

पूर्णिया जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में 30 अप्रैल से दो मई तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है. इस दौरान गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की भी संभावना जतायी गयी है. तीन मई से लेकर छह मई तक आसमान में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे. धूल उड़ने के साथ आंधी-पानी की संभावना जतायी जा रही है. गरज के साथ बारिश की बौछारें भी इलाके में पड़ सकती हैं.

नालंदा जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में 30 अप्रैल और एक मई को आसमान साफ रहेगा. वहीं, दो मई की दोपहर या शाम से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. दो मई से पांच मई तक आसमान में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे.

सुपौल जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में 30 अप्रैल और एक मई को आसमान साफ रहेगा. वहीं, दो मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है. साथ ही बारिश की बौछारें भी पड़ सकती हैं. जबकि, तीन मई से छह मई तक आसमान में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे. आंधी-पानी की भी संभावना जतायी गयी है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet