नवगछिया स्टेशन रोड में लगने वाले सब्जी हॉट को निर्धारित चयन स्थल पर लगाने, रेलवे सड़क के किनारे स्थित नाले की सफाई को लेकर बैठक में एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार, रेलवे के सहायक अभियंता, जीआरपी प्रभारी शत्रुघन प्रसाद व आरपीएफ प्रभारी पीएस दुबे आदि शामिल हुए।
Total Downloads: 198
बैठक में नवगछिया स्टेशन रोड में लगने वाली सब्जी हाट को जल्द शिफ्ट कराने, नाले पर स्लैब लगाने का निर्दश दिया गया। एसडीओ ने कहा कि रेलवे द्वारा चयनित स्थल की मापी के बाद भी सब्जी मंडी वहां शिफ्ट होगी।

नगर पंचायत को यह कार्य एक सप्ताह के अंदर करने का निर्देश दिया। इस दौरान सड़क के किनारे सरकारी जमीन पर दुकान लगाने वालों को नोटिस देकर उसे खाली कराने को कहा।

