बिहपुर : ट्राईसम भवन में शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रमुख रीमा देवी एवं संचालन बीडीओ अश्वनी कुमार ने किया। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, आपूर्ति एवं बिजली के मुद्दे समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।.

झंडापुर के मुखिया प्रतिनिधि शिव चौधरी ने केसीसीधारी किसानों को फसल क्षतिपूर्ति नहीं मिलने, बीते तीन वर्ष से पंचायत को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत राशि नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। औलियाबाद के पंसस पिंटू शर्मा ने जलाशय अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। अन्य पसंस सदस्यों ने प्रखंड में 2013 से कन्या विवाह योजना की राशि का वितरण नहीं होने का मुद्दा उठाया।

वहीं बिहपुर बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने पर सीओ रतनलाल ने कहा की बहुत जल्द रेलवे बाजार को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। बीडीओ ने कहा की प्रखंड कार्यालय परिसर में बिना काम के घूमने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बीईओ दिनेश प्र., थानाध्यक्ष रणजीत कुमार, बीसीओ संजय कुमार, जेई कामता सिंह, बाल विकास परियोजना के पर्यवेक्षिका नीलम कुमारी आदि थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *