पटना : राज्य सरकार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम से करीब 50 हजार छात्रों को लैपटॉप देने की तैयारी में है। इसके लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन के निर्देश पर स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम के तहत लैपटॉप देने का नया प्रावधान किया गया है। इससे संबंधित प्रस्ताव को पहले कैबिनेट से मंजूरी दिलाई जाएगी। इसके बाद छात्र लैपटॉप खरीद के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से ऋण लेने का आवेदन कर सकेंगे।

शिक्षा विभाग के मुताबिक स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड में सभी वर्ग के छात्र-छात्रओं की दिलचस्पी बढ़ रही है। इनमें सर्वाधिक सामान्य वर्ग से आ रहे हैं। वर्ष 2018-19 में 43336 छात्र-छात्रओं के लिए शिक्षा ऋण के रूप में 1157 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया। इसके विरुद्ध 34999 लाभार्थियों को 307.47 करोड़ शिक्षा ऋण दिया गया। इनमें सामान्य वर्ग के 13870, पिछड़ा वर्ग के 12689, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 4599, एससी के 3863 और एसटी के 741 छात्र-छात्रएं शामिल रहे। इसमें एक ट्रांसजेंडर भी है। खास बात यह कि पटना, मुजफ्फरपुर, रोहतास, गया और सारण पहले से पांचवे नंबर के जिलों में शुमार रहे।

पटना : आइआइटी, एनआइटी और देश के नामचीन इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन के लिए ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) की वेबसाइट पर च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया मंगलवार को खत्म हो गई। अब छात्र-छात्रओं को अच्छे कॉलेज और ब्रांच के लिए फ्लोट, स्लाइड और फ्रीज की प्रक्रिया अपनानी होगी।

आइआइटी कानपुर के पूर्व फैकल्टी प्रो. एचसी वर्मा का कहना है कि अच्छे कॉलेज और ब्रांच के लिए बेहतर रैंक के साथ-साथ छात्र-छात्रओं को फ्लोट, स्लाइड और फ्रीज की बारीकियों को भी समझना होगा। नामांकन की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन है। किसी भी स्तर पर त्रुटि नुकसानदेह होगी। किसी ¨बदु पर समझ में नहीं आए तो आइआइटी व एनआइटी में बने हेल्पडेस्क की सहायता लें। जोसा की वेबसाइट (666.A2ं.ल्ल्रङ्घ.्रल्ल) पर दिए निर्देश को अनिवार्य रूप से पढ़ लें।

जोसा ने वेबसाइट पर अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर फस्र्ट और सेकेंड मॉक सीट लिस्ट अपलोड कर दी है। अभ्यर्थी लॉग-इन कर मॉक सीट लिस्ट देख सकते हैं। जोसा 27 जून को पहले राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी करेगा। इसके आधार पर 28 से दो जुलाई तक छात्र आवंटित संस्थानों में नामांकन कर सकेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *